Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

संगठन सृजन अभियान को सफल बनाएं कार्यकर्ता: मलिक

  • कांग्रेस की नीतियोंं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: कांग्रेस के संगठन सर्जन अभियान को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पंकज मलिक ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक पंकज मलिक ने शामली जिले में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संगठन सर्जन अभियान चल रहा है। जिसमें गांव-गांव तथा शहर-शहर जाकर कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। केन्द्र सरकार ने किसान विरोधी कृषि कानूनों को बनाकर किसानों को बर्बाद करने का काम किया है। उक्त कानूनों से किसान कंपनियों का गुलाम बनकर रह जाएगा। उन्होने भाजपा की करनी और कथनी पर भी सवाल खडे गए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, प्रवीण तरार, राजकिशोर शर्मा, श्यामलाल शर्मा, अनुज गोतम, शुभांगी राय, रीटा सभासद, अनिरूद्ध राय, सीमा जाटव, हारूण अंसारी, सुरेन्द्र सरोहा, विनोद सैन, प्रतीक अग्रवाल, महाबीर सैनी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img