Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

सपा की मासिक बैठक में मेयर और पूर्व विधायक का किया स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/मोदीपुरम: समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जेल रोड पर सपा कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक में पार्टी के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि विशेष आमंत्रित सदस्य तथा मेरठ महानगर की मेयर सुनीता वर्मा एवं पूर्व विधायक योगेश वर्मा के पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बार मासिक बैठक में सम्मिलित हुए दोनों समाजवादियों का स्वागत किया गया।

इसके अलावा पार्टी में आए पार्षद एवं नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों वह महानगर के तीसरी बार अध्यक्ष बने आदिल चौधरी का भी स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह एवं संचालन शहर विधायक रफीक अंसारी ने किया स्वागत समारोह के दौरान मेयर सुनीता वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। सपा नेता अतुल प्रधान ने नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी को बधाई दी और पूर्व विधायक योगेश वर्मा के समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर कहा कि पूर्व विधायक के पार्टी में शामिल होने से मेरठ समेत आसपास के जनपदों में सपा को मजबूती मिलेगी।

बैठक में पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने भी समाजवादी पार्टी की 2022 में सरकार बनने और पार्टियों की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में नगर निगम के चुनाव में सपा के दो पार्षदों को जीत मिलने पर उनका स्वागत किया। बैठक में मृदुला यादव, ठाकुर भोज प्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, संजीव यादव, विजय कुमार, राहुल, शेरा जाट, अनीता पुंडीर, राजन वर्मा, साहिल गुप्ता, मुनकाद अली, यूसुफ सैफी, अरशद, जहीर अब्बासी, इकरामुद्दीन बालियान, शाहिद अब्बासी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img