- विद्यालय परिसर में शिक्षकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनायी खुशी
जनवाणी संवाददाता |
बालैनी: डालूहेड़ा गांव स्थित मायोसिस इंटरनेशनल स्कूल को सीबीएसई से मान्यता मिलने के बाद सोमवार को परिसर में खुशी मनायी गयी। वहां पर शिक्षकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाते हुए बधाई दी।
डालूहेड़ा गांव स्थित मायोसिस इंटरनेशनल स्कूल को सीबीएसई से मान्यता मिलते ही विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
विद्यालय के स्थापना के दो वर्ष में ही सीबीएसई से मान्यता मिलने प्रबंधक बड़ी उपलब्धि के रूप में देख रहे हैं। इस सफलता के लिए क्षेत्र के अनेक समाजसेवी, शिक्षाविद् एवं गणमान्य लोगों ने मायोसिस के संस्थापक एवं चेयरमैन मूलचंद यादव एवं निर्देशक सुधांशु यादव ने एक दूसरे मिठाई खिलाकर बधाई दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या राजुल कालरा ने बताया कि विद्यालय की स्थापना जून 2019 में हुई थी।
कुछ ही समय में विद्यालय ने सफलता का पहला आयाम हासिल कर लिया है। अगर विद्यालय परिवार, बच्चों एवं अविभावकों का सहयोग मिलता रहा तो जल्द ही 12वीं कक्षा की भी उनको मान्यता मिल जाएगी। उनका उद्देश्य इस क्षेत्र में शिक्षा के माध्यम से चहुंमुखी विकास करना है और जो सीबीएसई के नियम है उनको पूरा किया जाएगा। यहां सभी बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाई जाएगी, ताकि आगे चलकर वह स्कूल व अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।
इससे पूर्व स्कूल परिसर में शिक्षकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनायी। इस मौके पर पिंकी यादव, साक्षी कौशल, संदीप वर्मा, अंजली यादव, प्रीति त्यागी, शिवानी शर्मा, प्रीति प्रजापति, छैया चौधरी, आरती, प्रवीण, गौतम, राहुल, नितिन, रीना, पायल, नीतू गोरेवाल, नीतू सिंह, संगीता पाठक, संतोष, पिंकी यादव, सबानाज, सुनील निलेश, स्मृती, साहिल अरोड़ा, अनुराधा, सुनीता उपस्थित रहे।

