Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

गाजीपुर किसान आंदोलन के लिए रवाना हुए किसान

  • नए कृषि कानून का कर रहे विरोध, सब्जी, फल व राशन लेकर गए किसान

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: नए कृषि कानून के विरोध के चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए सोमवार को बड़ी संख्या में किसान गाजीपुर के लिए रवाना हुए। आंदोलन कर रहे किसानों के लिए क्षेत्र के किसान सब्जी, फल व राशन लेकर रवाना हुए।

नए कृषि कानून के विरोध में चल रहे आंदोलन में किसान बढ़ चढ़कर पहुंच रहे है। सोमवार को भी क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में गाजीपुर के लिए रवाना हुए। किसान अपने साथ आंदोलन कर रहे किसानों के लिए लाखों रुपए की सब्जी, फल व खाद्यय सामग्री लेकर रवाना हुए। किसानों का कहना था कि किसान विरोधी इस बिल को रद्द कराकर ही दम लेंगे। जितना लंबा ये आंदोलन चलेगा किसान उसे इतना ही मजबूत कर देंगे।

उनका कहना था कि सरकार किसान विरोधी इस बिल को रद्द करने को लेकर हड़धर्मिता पर अड़ी हुई है, लेकिन किसान भी पीछे हटने वाले नहीं है। देश का किसान आंदोलन कर रहे किसानों के साथ तन मन धन के साथ जुटा हुआ है। आंदोलन कर रहे किसानों के लिए हर समय मदद के लिए तैयार है।

जब तक वह आंदोलन कर रहे है तब उन्हें कमी नहीं होने दी जायेगी। इस अवसर पर सर्व खाप चौधरी जितेंद्र धामा, ओमपाल, मोनू, ईश्वर, निर्भय, कृष्ण, कपिल, लोकेश, देवेंद्र, प्रकाश, अजय, मनीष, सतेंद्र, दिनेश, सुभाष, तिरष्पाल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img