जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: क्षेत्र के गांधी विद्या निकेतन डिग्री कॉलेज बूढ़पुर रमाला बागपत में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवक व स्वयं सेविकाओं ने सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जीवन अनमोल है। इसको सुरक्षित रखने के लिए यातायात के नियमों का पालन करें। स्वयंसेवक व स्वयं सेविका रितिका, एकता, सचिन, मनीष, विजय, रोहित, रिहाना आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनिरुद्ध ने किया।

