- गोली मारने का कारण काफी दिनों से परिवार के विवाद मेंं तनाव होना बताया
- पुलिस ने घटना स्थल से 32 बोर की पिस्टल बरामद की
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: पारिवारिक तनाव के चलते एक जनरल स्टोर व बैग के व्यापारी ने खुद अपनी कनपटी पर गोली मार ली जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार के लिए नगर के पूजा अस्पताल में लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया।
सूचना पर सीओ व एसएसआई मौके पर पहुंचे और घटना स्थल से 32 बोर की पिस्टल, खोखा व खून आलूदा कब्जे में लिया।
नगर के चौक बाजार में गोयल बैग एवं जनरल स्टोर के नाम से कारोबार करने वाले मनोज गोयल पुत्र सतीश चंद गोयल आयु 48 वर्ष विगत करीब 3 माह से गुरुद्वारा के सामने वाली गली में एक किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहा है।

सोमवार की शाम मनोज गोयल ने घर के अंदर अपनी कनपटी पर गोली मार ली। सूचना पर तत्काल एसएसआई राजीव चौधरी मौके पर पहुंचे और परिजनों की मदद से घायल मनोज को पूजा अस्पताल ले गए इसी बीच सीओ गजेन्द्र पाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
गंभीर रूप से घायल देखते हुए मनोज को मेरठ रेफर कर दिया गया है। सीओ के निर्देश पर घायल मनोज गोयल के साथ एसआई अमित कुमार व आरक्षी सौरभ को भी साथ रवाना किया गया है। वहीं पुलिस ने मौके पर घटनास्थल से 32 बोर की पिस्टल व खोखा खून आलूदा सहित बरामद किया है।
मौके पर बरामद पिस्टल गैर लाइसेंसी बतायी जा रही है। पुलिस ने घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचना दी है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। वहीं एसपी क्राइम व यातायात अनित कुमार ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।

