Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

योगा प्रतियोगिता में नेहा सैनी व काजल ने पाया प्रथम स्थान

शहीद मंगल पांडे कॉलेज में चल रहे 21वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: माधपुरम स्थित शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रांगण में 21 वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कॉमनवेल्थ पदक विजेता अर्जुन अवार्ड से सम्मानित अलका  तोमर रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डा. दिनेश चंद ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व महाविद्यालय के प्राचार्य ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित तथा माल्यार्पण कर किया। इसके पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना का वंदन संगीत विभाग की निर्देशन पर किया ।

70 1

क्रीड़ा विभाग की प्रभारी डॉक्टर भारती शर्मा द्वारा क्रीड़ा महोत्सव की आख्या प्रस्तुत करते हुए परिणाम घोषित किए गए। तत्पश्चात अलका तोमर ने छात्राओं संबोधित करते हुए छात्राओं को ज्यादा से ज्यादा क्रीड़ा में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि व महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा विजयी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. दिनेश चंद  छात्राओं को प्रेरणात्मक संदेश दिया।

यह रहे प्रतियोगिता कि विजेता

योगा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नेहा सैनी व काजल, द्वितीय स्थान पर अंशिका, सिमरन व इंदु तथा तृतीय स्थान पर प्रियंका, सलोनी व शिवानी सैनी रहीं। वहीं, 21 वें वार्षिक में चैंपियन बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा मिल्की सिंह रही। उपपचैंपियन दो छात्राएं अंकिता त्यागी व सबुधी रहीं। आयोजन सचिव डा. जितेंद्र बालियान ने सभी का धनयवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में मंच संचालन बीएड विभाग प्रभारी डा. अमर ज्योति ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में क्रीड़ा समिति के सदस्य डा. उमा शंकर प्रसाद, डा. स्वर्णलता कदम, डा. पारुल मलिक, डा. रंजन कुमार, डा. विकास कुमार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में डा. भारती दीक्षित, डा. लता कुमार, डा. ममता सागर, डा. अनुजा गर्ग, डा. गीता चौधरी, डा. अनीता गोस्वामी व अन्य सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img