Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

शहीद हमारे देश का गौरव हैं: हाजी फजलुर्रहमान

  • सांसद ने एएलएम ग्रुप की तरफ से शहीद रणजीत सिंह के परिवार को 51 हजार का चेक दिया

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: सहारनपुर लोकसभा सांसद व एएलएम ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन हाजी फजलुर्रहमान ने शहीद रणजीत सिंह के परिवार को 51 हज़ार रुपए का चेक सौंपकर उनकी आर्थिक मदद की।

शहीद रणजीत सिंह नकुड तहसील के ग्राम ब्रह्मण माजरा के रहने वाले थे जो पंजाब के फिरोजपुर में शहीद हो गए थे। सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने अपने निवास पर शहीद रणजीत सिंह के पिता ईसम सिंह को चेक सौंपा। सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि शहीद हमारे देश का गौरव हैं।

शहीदों की बदौलत ही आज हम सुरक्षित हैं और खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हमें उनके सम्मान की खातिर हमेशा तैयार रहना चाहिए। सांसद ने कहा कि शहीदों ने सदैव ही देश का मस्तक ऊंचा किया है। हमें भारत माता के इन सच्चे सपूतों पर गर्व है। शहीद हमारे देश की आन, बान और शान है। सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना गौरव की बात है और देश के लिए शहीद होना सबसे बड़ा बलिदान है।

शहीदों को हमें अपने दिलों में बसाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की आजादी भी हिन्दू मुस्लिम को सांझी शहादत के बाद मिली है और हमें अब इस सांझी विरासत को बचाए रखने की फ़िक्र करनी चाहिए क्योंकि कुछ शक्तियां हिन्दू मुस्लिम के बीच नफरत फैलाने की साज़िश कर रही हैं लेकिन उनकी हर साज़िश नाकाम होगी।

सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को शहीदों के बलिदान की कहानियां बतानी चाहिए जिससे उनके अंदर भी देशभक्ति का जज्बा पैदा हो। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि शहीदों को अपनी दुआओं में याद रखें यही हमारी उन तमाम शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस दौरान सांसद पुत्र मोनिस रज़ा, शहीद रणजीत सिंह के नाना वीरा सिंह, मोहम्मद हमज़ा, सय्यद हस्सान, मुन्नू खान, आकिल फारूक एडवोकेट, वसीम कुरैशी, कलीम मलिक, अली पधान, अनवर अंसारी, प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img