Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

वाराणसी-जौनपुर हाइवे पर भीषण हादसा, छह की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलालपुर थाना क्षेत्र के लहंगपुर गांव के पास मंगलवार तड़के करीब 3.30 बजे ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई।

हादसे में पिकअप सवार 11 अन्य लोग जख्मी हुए हैं। इनमें छह की हालत गंभीर है। सभी को जिला अस्पताल और वाराणसी में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक एक दाह संस्कार से लौट रहे थे।

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी धनदेई देवी (112) का रविवार को निधन हो गया था। खजुरा गांव निवासी दामाद लक्ष्मीशंकर गांव के लोगों के साथ अंतिम संस्कार के लिए शव वाराणसी ले गए थे।

लौटते समय जौनपुर-वाराणसी सीमा पर लहंगपुर गांव के पास सुबह साढ़े तीन बजे विपरीत दिशा से आ रही ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप के परखचे उड़ गए।

पिकअप सवार अमर बहादुर यादव (58) पुत्र मोहन, रामश्रृंगार यादव (38) पुत्र मोखन, मुन्नीलाल यादव पुत्र रामदुलार (38), इंद्रजीत यादव (48), कमला प्रसाद यादव पुत्र रामदवर यादव (60), रामकुमार पुत्र बोधी (65) निवासी जलालपुर थाना सरायख्वाजा की मौके पर ही मौत हो गई।

अन्य 11 लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए। टक्कर की आवाज सुन कुछ दूरी पर मौजूद फूलपुर थाना के औद्योगिक क्षेत्र चौकी पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे।

घायलों को बाहर निकालकर पिंडरा और जौनपुर जिला अस्पताल भिजवाया। सूचना पर जलालपुर, फूलपुर एसओ भी मौके पर पहुंचे। एएसपी सिटी डॉक्टर संजय कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img