Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

अचानक घिरीं घटाएं और झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार

रविवार दोपहर बाद तेज हवाएं चलीं, फिर एक घंटे तक बरसे बदरा

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: रविवार दोपहर बाद हुई बारिश से मौसम में ठंठक घुल गई जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बीते कुछ दिनों से ऊपर-नीचे जारी मौसम ने रविवार को गर्मी से राहत दिला दी। तेज हवाओं के साथ हुई हल्की से तेज बारिश से जनपद में दिन-रात के तापमान में गिरावट हुई। कुछ स्थानों पर तेज बारिश एवं आंधी भी दर्ज की गई है।

पिछले कुछ दिनों से आसमान में बादल छाए हुए थे लेकिन बादलों और धूप की आंख मिचौली से लोगों का उमस से बूरा हाल था। वहीं लगातार बढ़ रहे अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान से लोग परेशान थे।

जिसेक चलते लोग बारिश के लिए इंद्र देव की ओर टकटकी लगाए देख रहे थे। बहुत दिनों बाद इंद्र देव प्रसन्न हुए और रविवार दोपहर बाद तेज हवाएं और हल्की बूंदाबादी के बाद तेज हुई बारिश लोगों को फोरी राहत मिली।

बारिश से जहां गड्ढों में पानी भर गया वहीं इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की प्रबल संभावना है। एक ओर जहां बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। तो वहीं इससे तापमान में भी गिरावट आई है।

दिन का पारा 32.6 डिग्री, रात का पारा भी गिरा 22 डिग्री सेल्सियस

रविवार को हुई बारिश से दिन का तापमान को दिन का तापमान 32.6 और रात का 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौमस विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान कुछ स्थानों पर आंधी भी संभव है। इससे दिन का पारा सामान्य बना रहेगा। आने वाले एक-दो दिनों में बारिश होने की संभावना है।

सड़के हुई जलमग्न, गलियों में भरा पानी

रविवार को हुई बारिश के चलते शहर के निचले इलाकों में पानी भरने से सड़के जल मग्न हो गई। शहर के नखासा बाजार, रानी बाजार, नेहरुर मार्केट, आदि जगहों में जलभराव हो गया है। हालांकि लॉक डाउन के चलते सड़के राहगीरों से मरहूम रही। तो वहीं शहर के मुख्य इलाकों प्रदुम्यन नगर, शिवाजी नगर, नवीन नगर, खलासी लाइन, शारदा नगर, आदि इलाकों में सड़को पर पानी भरने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

जमकर बरसा मानसून

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार जनपद में मानसून जमकर बरसे हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल जिले में अच्छी बारिश हुई है। जिसके चलते धान की बंपर फसल होने का अनुमान है। किसानों का कहना है कि अच्छी बारिश से फसल में दाना भी पिछले सालों के मुकाबले अच्छा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, गोमांस प्रमाण के बिना वाहन जब्त करना गैरकानूनी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश गोवध...

MP News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 16 की मौत, 10 गंभीर घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रात का अंधेरा, सड़क पर...

Share Market: शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गुरुवार को शुरुआती कारोबार में...

Meerut News: दुल्हन का हो रहा था स्वागत, चचिया ससुर ने की पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग

जनवाणी ब्यूरो | मेरठ: थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में...
spot_imgspot_img