Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

किसान आंदोलन में रालोद का पूरा समर्थनः अरूण तोमर

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: रालोद के क्षेत्रीय प्रवक्ता अरूण तोमर उर्फ बोबी ने कहा कि आज के टाइम पूरे देश में किसान आंदोलन कर रहे हैं। उसके बावजूद भी उत्तर प्रदेश की सरकार किसानों के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रही है। तीन महीने से शुगर मिल चलते हो गए। आज तक गन्ने का रेट घोषित नहीं। रेट की जगह शून्य लिखा आ रहा है। इसके बावजूद प्रदेश की सरकार नहीं बोल रहीं है। रालोद प्रवक्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज तक भी गन्ना भुगतान करने का प्रयास नहीं किया।जब भाजपा चुनाव लड़ रही थी।

2017 के चुनाव में चौदह दिन में भुगतान की बात की थी। चौधरी चरण सिंह किसान आयोग बनाने की बात की थी। लेकिन कुछ नहीं हुआ। आरएलडी किसानों के आंदोलन में समर्थन करती है। रालोद किसान मजदूर हितैषी पार्टी है। किसान आंदोलन में भुगतान व रेट बढाने की मांग की जा रही है। आंदोलन में गन्ना रेट बढाने की मांग है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री छोटे-बड़े किसानों की बात करके किसानों को बांटने का प्रयास कर रहे हैं।

किसान आंदोलन तेज हो गया है। गांव-गांव और गली-गली में पहुंच चुका है। सत्ता में बैठी सरकार को यह आंदोलन उखाड़कर दम लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार हो या केन्द्र सरकार, किसानों की बात तो करते हैं। लेकिन धरातल पर कुछ नहीं है। बजट में किसानों के नाम पर कृषि आधारित कंपनियों को भरपूर धन किया जा रहा है। केन्द्र सरकार की किसान विरोधी नीति से ही आंदोलन चल रहा है। यह आसानी से दबने वाला नहीं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img