Monday, December 15, 2025
- Advertisement -

भाजपा पर हमलावर हुईं ममता बनर्जी, जानिए क्या बोलीं दीदी ?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले रैलियों का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मालदा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में लाने का मतलब है कि दंगा को प्रोत्साहित करना।

ममता ने कहा कि अगर आप बंगाल में दंगा चाहते हैं तो भाजपा को वोट कीजिए। ममता ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि आप मुझे नहीं हरा सकते क्योंकि मेरे पास जनता का समर्थन है और जब तक मैं जिंदा हूं भाजपा को सत्ता में आने नहीं दूंगी।

ममता ने खुद की तुलना रॉयल बंगाल टाइगर से की

वहीं इससे पहले बुधवार को ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद की रैली में खुद की तुलना रॉयल बंगाल टाइगर से करते हुए कहा कि वह कमजोर नहीं हैं, जो भाजपा से डर जाएं। उन्होंने कहा कि जब तक जिंदा रहूंगी रॉयल बंगाल टाइगर की तरह रहूंगी। ममता बनर्जी ने कहा कि गुजराती नहीं बल्कि बंगाली ही बंगाल पर शासन करेगा। भाजपा जमींदारों की पार्टी है। इनको लूट मचाने नहीं दूंगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

कथा रुपया लुढ़कने की

डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा उरतृप्त पंडित आत्मानंद शास्त्री ने ‘रुपया...

लड़कों का मां के नजदीक होने पर हंगामा क्यों है बरपा?

अक्सर मम्मास बॉय की धडल्ले से आलोचना कहूं या...

टच स्क्रीन से टूटते बच्चे

आस्ट्रेलिया के बाद अब फ्रांस, डेनमार्क, ब्रिटेन, यूरोपियन यूनियन...

vote chori rally: भाजपा और राजद ने कांग्रेस रैली पर किया पलटवार, बयानबाजी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस की...
spot_imgspot_img