Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

पुलिस कर्मियों को लगाये गये कोविड वैक्सीन के टीके

जनवाणी ब्यूरो |

बिनौली: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनौली पर शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण बेहतर व्यवस्थाओं के बीच हुआ। इस दौरान पुलिस कर्मियों व दोघट, टीकरी की नगर पंचायत कर्मियों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाये गये।

कोरोना वैक्सीन टीकाकरण सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल की देखरेख में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये शुरू हुआ। रजिस्ट्रेशन कक्ष, वेटिंग कक्ष, वेरिफिकेशन कक्ष व दो टीकाकरण कक्षों की फूलमालाओं, झालर, गुब्बारे से साज सजावट कर बेहतर व्यवस्थाएं थी।

एएनएम सुमित्रा, रोशन, राजीवीरी, सोनिया, ने अलग अलग दोनों कक्षों में पुलिस कर्मियों व दोघट, टीकरी नगर पंचायत कर्मियों को टीकाकरण किया गया।  सबसे पहले टीका थाना प्रभारी निरीक्षक बिनौली देवेश कुमार सिंह को किया गया।

टीकाकरण के उपरांत एईएफआई किट मैनेजर डॉ. गुरुचरण सिंह ने टीकाकरण हुये कर्मचारियों को कोई दिक्कत परेशानी न हो उसके लिए उनकी देखरेख व जांच की।

कोरोना वैक्सीन टीकाकरण में बीएमसी विनोद कुमार, कोल्ड चैन होल्डर अजीत धामा, डब्ल्यू एचओ मॉनिटर सतेंद्र, अंकित, प्रमोद, पुष्पेंद्र, सुनीता जैन, कमलेश, राजबाला का पूर्ण सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img