Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

पुलिसकर्मियों के भी लगाई गई कोरोना वैक्सीन

  • नगर पालिका,पीएचसी व लाला भोजाराम में चला टीकाकरण

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: नगर में कोविड 19 के वैक्सीन के लिए बने तीन केन्द्रों में दूसरे दिन नगर पालिका परिषद में नपा अधिकारियों कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों ने अपने नम्बर के आधार पर टीका लगवाया जबकि लाला भोजा राम नेत्र चिकित्सालय व पीएचसी में बने केन्द्रों पर नगर पंचायत साहनपुर व नगर पंचायत जलालाबाद के सदस्यों ने वैक्सीन लगवाई।

शुक्रवार को नगर पालिका परिषद नजीबाबाद में पुलिसकर्मियों व नपा के शेष रह गए नपा कर्मियों ने वैक्सीन लगवाई। लाला भोजा राम नेत्र व पीएचसी में नगर पंचायत जलालाबाद व साहनपुर के शेष रह गए कर्मियों को वैक्सीन लगी। नगरपालिका में 115 में 75 के वैक्सीन लगी। लाला भोजाराम नेत्र चिकित्सालय में 125 में 65 व पीएचसी में 125 में 67 लोगों के वैक्सीन लगी है।

27 8

इस मौके पर एसी एम ओ डॉ पीआर नायर ने कहा कि जिन लोगों के नाम सूची में आ गए हैं वे तत्काल कोविड-19 की वैक्सीन को लगवाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन जरूरी है। उन्होंने कम वेक्सिनेशन पर चिंता व्यक्त की।

वैक्सीन डॉक्टर फैज हैदर,डॉ सुशील,डॉ गौरव के निर्देशन में लगाई गई । जबकि लाला भोजाराम में डॉ पंकज विश्नोई देखरेख में टीकाकरण हुआ। नगर के पीएचसी व लाला भोजाराम नेत्र चिकित्सालय में वैक्सीन निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष में कम लगी। जिस को लेकर स्वास्थ्य विभाग चितिंत है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img