Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने वाले तीन पकड़े

  • सिविल लाइन पुलिस ने 500 और सदर पुलिस ने 15 प्लेट बरामद की

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: फर्जी तरह से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने वालों शहर में जाल फैला लिया है। शुक्रवार को देर रात सिविल लाइन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 500 और सदर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ कर 15 हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटें बरामद की है। तीनों दुकानदार मेरठ और बाहर के जनपदों में आर्डर पर सप्लाई करते थे।

सिविल लाइन थाना इंस्पेक्टर अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर सम्राट पैलेस निवासी तनुज अग्रवाल और पुरानी मोहनपुरी निवासी श्री राज को गिरफ्तार कर जब उनसे पूछताछ की गई तो उनके पास से 500 हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटें बरामद की गई है। इन लोगों ने बुद्ध विहार में फैक्ट्री लगा रखी थी। पूछताछ में बताया कि वे लोग 300 रुपये में एक प्लेट बनाकर बेचते है।

नंबर प्लेट बेचने वाले इसे चार से पांच सौ रुपये में बेचते थे। दोनो आरोपी मेरठ के अलावा लखनऊ, दिल्ली, बरेली आदि जगहों के आर्डर लेते थे। यह लोग फर्जी तरह से होलोग्राम बनाकर प्लेट बनाते थे। सदर थाना प्रभारी दिनेश चंद ने बताया कि उन्होंने थापर नगर निवासी संदीप पुत्र करतार सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से 15 हाई सिक्योरिटी प्लेटें बरामद की है। वहीं इस तरह के फर्जीवाड़ा करने वालों की तलाश की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img