Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

कोहरे के चलते बस विद्युत पोल से टकराई

जनवाणी संवाददाता |

नूरपुर: घने कोहरे के चलते चांदपुर से मुरादाबाद जा रही रोडवेज बस बाइक सवार को बचाते हुए सड़क किनारे खड़े पोल से जा टकराई। दुर्घटना में बस चालक पैर में चोट लगने से घायल हो गया।

शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे बिजनौर डिपो की बस यूपी 21एएन/1754 चांदपुर से मुरादाबाद जा रही थी। जैसे ही बस झंडा चौक के पास से निकली तभी सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल से टकरा गई।

दुर्घटना के समय बस में 8 सवारियां मौजूद थीं। बस के पोल से टकराते ही बस में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना में चालक शाहबुद्दीन निवासी चांदपुर पैर में चोट लगने से मामूली रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि बस विद्युत लाइन की चपेट में आने से बच गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img