Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

सड़क सुरक्षा नियमों पालन करने को किया जागरूक

जनवाणी ब्यूरो |

बिनौली: तेडा के आर्य विद्यालय इंटर कालेज के स्काउट छात्रों ने शनिवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत अमीनगर सराय मार्ग पर सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में वाहन चालकों को जागरूक किया।

इस दौरान सड़क पर दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, गाड़ी के सभी कागज साथ रखने प्रदूषण की नियमित जांच कराने, परिवहन एप पर वाहन के कागज रखने मास्क का प्रयोग करने आदि के बारे में जागरूक किया।

इस दौरान एसआई शिव शंकर ने भी ट्रैफिक के नियमों की जानकारी दी। वाहन चालकों को रोककर हेलमेट न लगाने व सीट बेल्ट का प्रयोग न करने पर नसीहत दी। कुछ वाहन चालकों के चालान भी किए गए। छात्रों ने उन वाहन चालकों को पुष्प देकर सम्मानित किया जो नियमों के अनुसार अपने वाहन चला रहे थे।

प्रधानाचार्य डीपी सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा के नियमों के संबंध में छात्र छात्राओं को प्रतिदिन प्रार्थना स्थल पर जानकारी दी जाती है। इस दौरान रामफूल, मनोज कुमार, विनोद कुमार आर्य, धर्मेंद्र, मनीष,अंशुल, सौरभ, दीपांशु, गौरव आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img