Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

गन्ना भुगतान की मांग को लेकर अखिलेश यादव से मिले युवा

  • पूर्व मुख्यमंत्री से दिल्ली में मिले शामली के युवा किसान नेता

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: क्षेत्र के किसान नेता ने पूर्व मुख्यमंत्री से मिलकर किसानों की विभिन्न समस्याओं के साथ गन्ने का भुगतान का मुद्दा उठाया है। शनिवार को क्षेत्र के गांव डांगरौल निवासी किसान नेता राजन जावला अपने साथियों ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की।

इस दौरान राजन जावला ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया कि चीनी मिलों के द्वारा किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे किसानों को आर्थिक व मानसिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रदेश की पुलिस के द्वारा आमजन का उत्पीड़न चरम पर है।

पुलिस के उत्पीड़न से किसान व आमजन का जीना मुहाल हो चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी की बातों को ध्यान पूर्वक सुनकर जल्द ही प्रदेश में जनांदोलन करने का आश्वासन दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी से भाजपा सरकार के द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न से निराश ना होकर एकजुट होकर उसका मुकाबला करने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने हर कार्यकर्ता व प्रदेशवासी के साथ कंधे से कंधा मिलकर खड़ी है।

पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में सागर तोमर, बादल चौधरी, रोबिन तरार, आदित्य राठी, शुभम चौधरी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img