Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिये टिप्स

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को वार्ड की मजबूती के लिये काम करना चाहिये। भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर के क्षेत्रीय कार्यलय हर्मन सिटी बागपत रोड के सभागार में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल की अध्यक्षता में वार्डो के अध्यक्ष,वार्डो के सचिव की एक बैठक प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने ली।

बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल,श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यर्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा संगठन है जिसमें काम करने वाला वार्ड अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है।

एक समय था जब गृह मंत्री अमित शाह ने बूथ अध्यक्ष के रूप में भाजपा का काम करना शुरू किया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह काम करते करते राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। कहा कि कार्यकर्ताओं का एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि मेरा बूथ सबसे मजबूत।

हमे भाजपा की वार्ड रचना को पुनर्जीवित कर उसे प्राथमिकता देते हुए वार्ड की समिति को मजबूत करना है। भारतीय जनता पार्टी की वार्ड की इकाई एक शक्ति केंद्र है जिसके द्वारा ही सारे राजनीतिक चुनाव लड़े जाते हैं भारतीय जनता पार्टी व्यक्तिगत विकास के लिए काम नहीं करती बल्कि आम जनमानस के विकास के लिए काम करती है। आज के इस मौके प्रदेश के सह संगठन महामंत्री कर्मवीर क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल प्रभारी जे पी एस राठौर महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल महानगर के महामंत्री महेश बाली उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img