Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला है बजट: कपिल देव

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: जिला प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष को वित्तीय बजट आत्मनिर्भर भारत को ध्यान में रखकर दिया गया है। यह स्वास्थ्य और कल्याण, आकांक्षी भारत के समावेशी विकास, नवाचार और शोध व मानव जीवन में सुगमता के संचार को रेखांकित करने वाला बुनियादी दृष्टि पत्र है। यह वित्तिय बजट मजबूत अर्थ व्यवस्था का आधार है। सरकार ने बजट में किसानों को विशेष ध्यान रखा है।

जिला प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि यह बजट गरीबों को ख्याल में रखकर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृतव में आठ करोड़ परिवारों को रसोई गैस कनेक्टशन मुफ्त दिए है। इसका विस्तार करते हुए एक करोड़ नए लाभार्थियों को इसका लाभ पहुंचाया जाएगा।

कोविड के दौरान गरीब प्रवासी मजदूरों को राशन व आर्थिक सहायता की है। प्रधानमंत्री ने अपने छह वर्ष के कार्यकाल में किसान कल्याण को प्राथमिकता देते हुए सुलभ ऋण उपलब्ध कराएं है। देश के करोड़ों किसानों को सालाना छ: हजार रूपए सरकार ने दिए है। बिजनौर में भी दो हाइवे बन रहे है।

इससे परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी। छह वर्षों में ग्रामीणों सड़कों के साथ राजमार्गों गति मिली है। सरकार में शिक्षा और शोध का बढ़ावा मिला है। केंद्र सरकार ने हॉयर एजुकेशन काउंसिल के गठन, सौ से अधिक नए सैनिक बनाएं जाएंगे। 750 एकल विद्यालयों की स्थापना होगी, जिनमें से एक विद्यालय जनपद में भी बनाया जाएगा। देश की सुरक्षा व संप्रभता को अक्षुण रखने के लिए तीनों सेनाओं को मजबूत किया गया है।

रक्षा क्षेत्र में उपकरणों को लेकर भारत दूसरे देशों पर निर्भर नही है, भारत स्वयं निर्माण की भूमिका निभा रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, जिला महामंत्री विनय राणा, मुकेंद्र त्यागी, भूपेंद्र बॉबी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सैनी, जिला मीडिया प्रभारी दीपक गर्ग मोनू, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष केके रवि आदि मौजूद रहे।

अतिक्रमण व साप्ताहिक बाजार की शिकायत

प्रभारी मंत्री से वार्ता के दौरान बताया गया कि गुप्ता जलेबी वाले चौराहे से लेकर डाकघर चौराहे तक व्यापारियों ने भारी अतिक्रमण किया हुआ है। जिससे लेकर राहगीरों को भारी समस्या होती है। व्यापारियों ने सड़क को दोनों ओर से करीब दस-दस फिट घेर रखा है। उनको बताया गया कि रामलीला मैदान में लगने वाला साप्ताहिक बाजार मैदान के बाहर सड़क पर भी लगता है। जिसके कारण बुधवार व रविवार को लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। प्रभारी मंत्री ने जल्द ही दोनों समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img