Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आरटीआई कार्यकर्ता की पिटाई, हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अकाउंटेंट विभाग में उस वक्त हंगामा हो गया जब एक कर्मचारी से ढाई लाख रुपये मांग रहे आरटीआई कार्यकर्ता को विभाग में बंधक बनाकर बुरी तरह से पीट दिया गया। कार्यकर्ता पिटाई के कारण बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ता को अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने बताया कि नौचंदी थानांतर्गत रामबाग निवासी शरीफ अहमद आरटीआइ कार्यकर्ता है। शरीफ अहमद ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आरटीआइ लगाई हुई थी। अकाउंटेंट मनोरम जीत सिंह का आरोप है कि आरटीआइ से मिली जानकारी सार्वजनिक करने के लिये शरीफ उसे ब्लैकमेल कर ढाई लाख रुपए की मांग कर रहा था। सोमवार को शरीफ विभाग में आया और ढाई लाख रुपये की मांग करने लगा।

कर्मचारी मनोरमजीत ने जब उसे पैसा देने से मना किया तो उसने ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया। इस पर दोनों लोगों में तीखी बहस होने लगी तभी मनोरमजीत सिंह ने अन्य कर्मचारियों को बुलाकर शरीफ अहमद को पकड़ कर बंधक बना लिया।

उसके बाद कर्मचारियों ने कार्यकर्ता शरीफ अहमद की जमकर पिटाई की। बाद में मामला रजिस्ट्रार तक पहुंचा और कर्मचारियों ने पुलिस बुलाकर शरीफ अहमद को मेडिकल थाने भेज दिया। इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम ने बताया कि शरीफ अहमद को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अकाउंटेंट की तरफ से रंगदारी की तहरीर दी गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img