- नगर पालिका कैराना में बोर्ड बैठक का आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: नगर पालिका परिषद में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें वार्षिक आय-व्यय के साथ विकास कार्यों के चर्चा कर प्रस्तावों को पास किया गया।
सोमवार को नगर पालिका सभाकक्ष में चेयरमैन हाजी अनवर हसन की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई जिसमें बोर्ड के सामने एक वर्ष का आय-व्यय का ब्योरा दिया गया। वहीं विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मित से प्रस्ताव पारित किए गए।
शीतलहर बचाव हेतु नगर में जलवाए गए अलाव तथा उस पर हुआ व्यय का सर्व सम्मति से अनुमोदन किया गया। विज्ञापन शुल्क वसूली का ठेका दिए जाने हेतु सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। जलमूल्य दरों में शासनादेश के अनुसार 600 रुपये वार्षिक किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
पानीपत-खटीमा मार्ग पर मायापुर रोड पर आरसीसी नाला निर्माण कार्य पर बढी हुई धनराशि के भुगतान को सर्वसम्मति से प्रस्ताव किया गया। नगर की नई बस्तियों का कर-निर्धारण वर्ष 2020-21 का सर्वे किये जाने हेतु कर-निर्धारण अधिकारी के पद पर राजस्व निरीक्षक की तैनाती की गई।
नगर में 36 वाट व 72 वाट की ट्यूब लाईटों को समाप्त कराकर उनके स्थानों पर एलईडी लाईटे लगवाने प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बोर्ड बैठक का संचालन एसडीएम/ अधिशासी अधिकारी उद्भव त्रिपाठी ने किया।
इस मौके पर कार्यालय अधीक्षक राकेश कुमार, सभासद सुरजपाल, मुर्सलीन, इलयास, इंतजार, सुधीर, वहीदन, नसीमा, सकुलत, शबनम, सालिहा उर्फ सालेहा, सालिम, चांद सिद्दीकी, शगुन मित्तल, आसिम, सलमान, इसराईल, शाहिद, नौशाद, मोहसीना, सुकेब खां, मेराब उर्फ मेहराज, फरहा उस्मानी, शमशाद, फुरकान, विशाखा व संजीव जैन, राधेश्याम,रोहताश आदि स•ाासदगण उपस्थित रहे।

