Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

पूर्व सांसद-विधायक से गैंगस्टर वापस कराने की मांग

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: पूर्व सांसद तबस्सुम हसन एवं उनके पुत्र सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन पर लगी गैंगस्टर एक्ट को वापस किए जाने की मांग करते हुए अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।

पूर्व सांसद तबस्सुम हसन एवं उनके पुत्र सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन के ऊपर लगाए गए गैंगस्टर एक्ट के खिलाफ कैराना स्थित कचहरी में अधिवक्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता महेंद्र सिंह एडवोकेट व संचालन मनीष कौशिक एडवोकेट द्वारा किया गया।

जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व सांसद तबस्सुम हसन एवं विधायक नाहिद हसन के साथ सभी अधिवक्ता खड़े हैं। बाद में सभी अधिवक्ता तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां पर अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार प्रवीण कुमार को सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया है कि पूर्व सांसद तबस्सुम हसन दो बार संसद भवन में कैराना लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर चुकी है तथा चौधरी नाहिद हसन दूसरी बार कैराना से विधायक है। पूर्व सांसद तबस्सुम हसन के पति स्वर्गीय मुनव्वर हसन देश के चारों सदनों के सबसे कम उम्र में सदस्य रह चुके हैं तथा चौधरी नाहिद हसन के दादा चौधरी अख्तर हसन कैराना लोकसभा से सांसद रह चुके हैं।

पूर्व सांसद एवं सपा विधायक नाहिद हसन द्वारा बिना किसी भेदभाव के जात बिरादरी से ऊपर उठकर सभी लोगों की सेवा करते हैं। वर्तमान में किसानों द्वारा कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन चलाया जा रहा है। जिसका संबंध सभी लोगों के हितों से जुड़ा हुआ है।

जिसमें सपा विधायक नाहिद हसन द्वारा मुजफ्फरनगर महापंचायत में भाग लेकर तथा गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन में शामिल होकर समर्थन करने से कैराना पुलिस द्वारा सरकार के इशारे पर मनमाने ढंग से दोनों नेताओं का मनोबल तोड़ने के उद्देश्य से उन पर गैंगस्टर एक्ट लगा दिया हैं।

दोनों नेताओं के ऊपर गैंगस्टर एक्ट उनकी छवि को धूमिल करने के लिए लगाई गई हैं। ज्ञापन में गैंगस्टर एक्ट को वापिस कराने की मांग की गई है। इस दौरान नसीम अहमद एडवोकेट, ठाकुर राहुल सिंह एडवोकेट, राशिद अली चौहान एडवोकेट, सर्वेज जंग एडवोकेट, चौधरी जावेद, चौधरी इंतजार, हाजी मुस्तफा, अफजाल अहमद, अरुण कुमार, विजय सिंह, अंशुल गर्ग व शहजाद मलिक आदि उपस्थित रहें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img