Saturday, September 12, 2026
- Advertisement -

ब्लैक मनडे: सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत

जनवाणी संवाददाता |

शामली/कांधला: मेरठ-करनाल नेशनल हाइवे पर एक ट्रक की चपेट में आकर मेरठ निवासी एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मृतक के परिजनों को घटना की सूचना की दी। जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दसूरी ओर, कांधला में अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सोमवार को मेरठ के चाहशोर पुरानी तहसील निवासी कपिल रस्तोगी पुत्र प्रवीण कुमार रस्तौगी अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर शामली की ओर जा रहा था।

जब वह मेरठ-करनाल हाइवे पर गांव लिसाढ़ के निकट पहुंचा तो एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार कपिल रस्तोगी बुरी तरह कुचला गया। पुलिस ने गंभीर घायल को शामली सीएचसी में भिजवाया जहां पर चिकत्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर पंचनामा भरा। मृतक की जेब से निकले आधार कार्ड से मृतक की पहचान हुई। जिसके बाद परिजनों ने मृतक के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी। कोतवाली प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

शव का पंचानामा भरकर पीएम को भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, कांधला थाना क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा निवासी 35 वर्षीय सोनू पुत्र पालेराम रविवार को अपनी बाइक पर सवार होकर गंगेरू किसी कार्य से जा रहा था।

काम समाप्त करने के बाद युवक वापस अपने गांव लौट रहा था। जैसे हीं युवक डुंडूखेड़ा इस्सोपुरटील मार्ग पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। मामले में मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक का शव पीएम से आने के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल मृतक के शव का दाह संस्कार कर दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बप्पा के भोग में इस बार बनाएं ये 7 आसान मिठाइयां, बनाना भी है बेहद आसान

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

बच्चे में दिखें ये 4 संकेत तो न करें नजरअंदाज, एनीमिया की हो सकती है शुरुआत

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Meerut News: फैक्ट्री के बाहर पड़े प्लास्टिक वेस्ट में लगी भीषण आग, धुएं से ग्रामीण परेशान

जनवाणी ब्यूरो | मेरठ: परतापुर थाना क्षेत्र के अच्छरोंडा-काशी मार्ग...

मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, MBBS की 13,186 सीटें बढ़ीं; कुल सीटें 1.40 लाख पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की...
spot_imgspot_img