जनवाणी संवाददाता |
अफजलगढ़: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अफजलगढ़ में बसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। पंडित त्रिलोचंद सिंह द्वारा विधि विधान सहित श्रीराम चरित मानस अखण्ड पाठ का समापन हवन एवं पूजन सम्पन्न कराया गया। यज्ञ की यजमानी ब्रजमोहन सिंह, श्रीमती किरन देवी, श्रवण कुमार एवं श्रीमती नेमिन अग्रवाल ने की। मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में बसंत पंचमी का पर्व पर श्रीराम चरित मानस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य परवेन्द्र कुमार ने छात्र छात्राओं को बसंत पंचमी पर्व के जानकारी देते हुए बताया कि बसंत पंचमी उत्सव अभिनव स्वरूप का प्रतीक है। और प्रकृति पलने फूलने लगती है। कनिष्का,रेशू एवं साधना द्वारा प्रस्तुत की गई।
ऐसी ऋतु है आयी द्वारा गजब कर डाला गीत की सुंदर प्रस्तुति दी गई। रंग-बिरंगी रोशनी कर गुब्बारों से मण्डप सजाया गया है जन्म दिवस गीत की हर्षित, स्वाति, महिमा, रिया द्वारा प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर अनिल कुमार रस्तोगी, मुनीष कुमार जैन, सलौनी जैन, मनोज कुमार वर्मा, बलराम सिंह, मोहन सिंह, महेश कुमार, भूषण सिंह तथा उरेश कुमार आचार्य तथा राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

