Monday, June 1, 2026
- Advertisement -

गैंगस्टर एक्ट नहीं हटने पर दी आंदोलन की चेतावनी

  • सपा विधायक और पूर्व सांसद पर लगाई गई है गैंगस्टर

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन और पूर्व सांसद तबस्सुम हसन पर लगाई गई गैंगस्टर एक्ट नहीं हटाने पर ग्रामीणों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी हैं। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है।

सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन और उनकी माता पूर्व सांसद तबस्सुम हसन को गैंगस्टर के निरुद्ध किया गया है। पूर्व सांसद के नाम शस्त लाइसेंस निरस्त कर शस्त्र भी पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। दोनों नेताओं पर गैंगस्टर एक्ट लगाए जाने के बाद से उनके समर्थन में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

शनिवार को आर्यपुरी देहात के पूर्व प्रधान हारून के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण तहसील में पहुंचे तथा प्रदर्शन किया। बाद में उपजिलाधिकारी की गैरमौजूदगी में राज्यपाल के नाम तहसीलदार प्रवीण कुमार को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया हैं कि सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन व उनकी माता पूर्व सांसद तबस्सुम हसन पर पुलिस प्रशासन द्वारा सरकार के इशारे पर गलत तरीके से गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई हैं।

जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विधायक व पूर्व सांसद का परिवार एक राजनीतिक परिवार हैं। जो कई वर्षों से लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा व विधान परिषद में क्षेत्रवासियों का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। लॉकडाउन व 2013 के दंगे के दौरान भी उन्होंने हर गरीब मजलूम की अपने स्तर से मदद की थी। दोनों नेताओं पर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट लगाकर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य किया गया हैं।

जिसे समाज हरगिज स्वीकार नहीं करेगा और यदि उनके लिए उन्हें कोई बड़ा शांतिपूर्ण आंदोलन करने की जरूरत पड़ी तो उससे भी वह पीछे नहीं हटेंगे। ग्रामीणों ने राज्यपाल से जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए झूठे तरीके से दोनों नेताओं पर लगाई गई गैंगस्टर एक्ट को निरस्त कराएं जाने की मांग की हैं।

इस मौके पर यामीन, सादिक, रिजवान, मेहरबान, नदीम, सलमान, इरफान, इरशाद, शादाब, मुबारिक, महमूद सहित आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img