Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

नेशनल चैंपियनशिप में ऋतिक ने गुवाहाटी में जीता स्वर्ण

  • शामली से लेकर गांव कुड़ाना तक मनाया सफलता का जश्न

जनवाणी संवाददाता |

शामली: गांव कुड़ाना निवासी युवा धावक ऋतिक मलिक ने गोहावटी में संपन्न हुई जूनियर नेशनल एथेलेटिक चैंपियनशिप में 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त जनपद का नाम रोशन किया है। सोमवार को ऋतिक के शामली और गांव कुड़ाना पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। ऋतिक का चयन अगस्त माह में चीन में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हो गया है।

6 से 10 फरवरी तक असम के गोहावटी में जूनियर नेशनल एथेलेटिक्टस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। चैंपियनशिप में दिल्ली पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात गांव कुड़ाना निवासी प्रमोद मलिक के पुत्र ऋतिक मलिक ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त कर शामली जनपद का नाम रोशन किया है।

ऋतिक दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में तैयारी कर रहा है। सोमवार को शामली पहुंचने पर पूर्व प्रधान राजेंद्र मलिक और परिवार के लोगों ने कुड़ाना बस स्टैंड पर ही ऋतिक का जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद गांव में उनके आवास पर भी भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर ऋतिक के पिता प्रमोद मलिक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विपिन कुमार, बिजेंद्र मलिक कुरमाली, ओमवीर, बलराज, योगेश, मनोज मलिक, रणवीर सिंह, बाबूराम, कर्ण सिंह आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img