Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

मामा ने की भांजे की गोली मारकर हत्या

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: शहर के नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव बिलासपुर में बुधवार देर शाम एक युवक की उसके ही मामा ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर एसपी सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी अजय धीमान बुधवार शाम अपने बेटे प्रिंस उर्फ चीनू (उम्र करीब 16 वर्ष) के साथ खेत पर गया था। बताया जा रहा है कि इसी बीच वहां मंसूरपुर निवासी प्रिंस का मामा भी पहुंच गया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके चलते प्रिंस के मामा ने उसे गोली मार दी तथा मौके से फरार हो गया।

घायल प्रिंस को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सीटी अर्पित विजयवर्गीय भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

घटना के संबंध में सीओ नई मंडी ने बताया कि मृतक प्रिंस अपने पिता अजय के साथ खेत पर गया था। खेत पर प्रिंस और उसके पिता का परिचित दीपक नामक व्यक्ति साथ बैठे थे। इसी बीच गोली चलने से प्रिंस घायल हो गया। उन्होने बताया कि गोली कैसे चली इसकी जांच चल रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img