Home Uttar Pradesh News Bijnor दुकान बंद कर भागे पांच उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

दुकान बंद कर भागे पांच उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

0
दुकान बंद कर भागे पांच उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित
  • डीएओ ने 24 दुकानों का किया निरीक्षण, 15 उर्वरक व 10 कीटनाशक के भरे नमूने
  • चार बीज भंडारों के अभिलेख पूर्ण न होने पर दिए कारण बताओ नोटिस

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: जिला कृषि अधिकारी व जिला उद्यान अधिकारी ने अपनी टीम के साथ जनपद में उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकान बंद कर भागे पांच दुकान स्वामियों के लाईसेंस निलंबित किए गए। 24 दुकानों का निरीक्षण कर 15 उर्वरक व 10 कीटनाशक के नमूने भरे। वहीं चार बीज भंडारों के अ​भिलेख पूर्ण न होने पर कारण बताओ नोटिस दिए गए।

शासन के निर्देश एवं डीएम के आदेश के क्रम में उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों व गोदामों पर छापामार कार्यवाही डा. अवधेश मिश्र जिला कृषि अधिकारी व जितेंद्र कुमार जिला उद्यान अधिकारी की संयुक्त टीम ने की। छापामार कार्यवाही के दौरान बिक्री केन्द्रों के अभिलेखों एवं पॉस मशीन से उर्वरक वितरण व समय पर उर्वरक स्टॉक के एकनॉलेजमेंट की जांच की गयी तथा उर्वरक स्टॉक का मिलान भी किया गया।

इस छापामार कार्यवाही के दौरान कुल 24 दुकानों का निरीक्षण किया गया और 15 उर्वरक एवं 10 कीटनाशी रसायनों के नमूने लिए गए। छापामार कार्यवाही के समय ओवर रेटिंग, काला बाजारी, टैगिंग आदि का कोई प्रकरण नहीं पाया गया। छापामार कार्रवाई के दौरान दुकानें बंद करके भाग जाने पर पांच प्रतिष्ठानों यथा मै. कृष्णा बीज भंडार नजीबाबाद, मै. कृषक सेवा केंद्र नजीबाबाद, मै. चीमा फसल सुरक्षा केंद्र नजीबाबाद, मै. भारत खाद भंडार जलालाबाद एवं मै. किसान खाद भंडार ढाकी हुसैनपुर के कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उर्वरक लाइसेंस को निलंबित किया गया।

चार प्रतिष्ठानों यथा मै. नीरज खाद भंडार नजीबाबादए मै. हिंदुस्तान बीज भंडार नजीबाबाद, मै. भारत बीज भंडार नजीबाबाद एवं मै. पाल बीज भंडार नजीबाबाद को अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर नोटिस जारी किए गए। उक्त निरिक्षण के समय बिक्री केन्द्रों पर यूरिया सहित अन्य उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता पायी गयी। छापेमारी के दौरान रजत चौधरी उर्वरक लिपिक, राजीव कुमार भी मौजूद रहे।