Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

यूनिवर्सिटी का अवकाश, परीक्षा स्थगित कराने की मांग

  • एबीवीपी ने कुलपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

शामली: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम सदर संदीप कुमार से मुलाकात की। अभाविप पदाधिकारियों ने कुलपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपकर संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर विश्वविद्यालय का अवकाश कराने व उस दिन होने वाली स्नातकोत्तर की परीक्षा को स्थगित कराने की मांग की।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक मनीष कालखंडे ने बताया विश्वविद्यालय के अनुसार सेमेस्टर परीक्षा को संपन्न कराने के लिए 90 दिवस का शैक्षिक दिवस होना चाहिए। लेकिन इस सेमेस्टर में आंतरिक परीक्षा एवं अवकाश की संख्या के आधार पर अधिकतम 34 दिन का शिक्षण कार्य ही हो पाएगा।

क्योंकि स्नातकोत्तर कक्षा के प्रवेश 20 जनवरी तक हुए थे तथा प्रथम शैक्षिक दिवस 20 जनवरी के बाद से प्रारंभ हुआ। परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि स्नातकोत्तर कक्षाओं की होने वाली परीक्षाओं की तिथियों को स्थगित किया जाए या परीक्षा से संबंधित कोर्स में कटौती की किए जाने के संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम एसडीएम सदर संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष थानाभवन मोहित तायल, नगर मंत्री अंकित देओल, व्यवसायिक शिक्षा प्रमुख शुभम बालियान मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img