Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

आनलाईन ट्रेडिंग का देशव्यापी विरोध किया जाएगा: कंछल

  • सरकार के बजट को बताया व्यापारी वर्ग के लिए निराशा जनक

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने कहा कि एफडीआई की मार से देश का व्यापारी पहले से ही परेशान था अब आनलाईन ट्रेडिंग से खुदरा व्यापार व व्यापारी धीरे धीरे कमजोर होता जा रहा है।

उन्होंने आॅनलाईन ट्रेंडिंग का देशव्यापी विरोध करने तथा देश के व्यापार को बचाने के लिए सरकार से आनलाईन ट्रेडिंग पर रोक लगाये जाने की मांग की। प्रांतीय अध्यक्ष का नगर में पहुंचने पर व्यापार मंडल के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने अपने संबोधन सरकार के बजट को निराशजनक बताया तथा कहा कि इसमें व्यापारी वर्ग को कोई राहत देने वाली बात नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यापारी प्रतीक्षा में था कि कोरोना काल में हुए भारी नुकसान के लिए सरकार कुछ ना कुछ आर्थिक पैकेज एंव राहत देने की घोषणा अवश्य करेगी, परंतु सरकार की व्यापारियों के प्रति उदासीनता बनी रही।

वहीं अब आनलाईन व्यापार छोटे खुदरा व्यापारियों को कमजोर करने पर तुला हुआ है। इस आनलाइन ट्रेडिंग का व्यापार मंडल पूरी तरह से विरोध कर रहा है। कंछल ने इसके लिए देश व्यापी आंदोलन करने की घोषणा की।

उन्होेंने सरकार से नवीन मंडी स्थलो के अन्दर व्यापार करने वाले व्यापारियों पर से मंडी शुल्क समाप्त करने, प्रदेश के सभी मार्गो से टोल टैक्स लगभग दो रुपए प्रति किलो मीटर घटाने की मांग की है। इस अवसर पर शिव कुमार माहेश्वरी, नईम टाटा, योगेश राजपूत, मोनू आदि व्यापारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img