Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर ने युवक को कुचला, कोहराम

  • डंपर के टायरों के बीच में ही फंस गया साइकिल सवार युवक
  • डंपर चालक के मौके से भागते समय ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौंपा

जनवाणी संवाददाता |

मंडावलीे/भागूवाला: मंडावली थाना क्षेत्र में ओवरलोड खनन सामग्री से भरे एक तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल से अपने घर जा रहे एक युवक को ग्राम मीरमपुर बेगा के सामने कुचल दिया। इस भीषण घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी व्याप्त हो गई। मौके पर तमाम ग्रामीण एकत्रित हो गए। वहीं डंपर चालक को मौके से भागने की कौशिश करते देख ग्रामीणों ने उसको पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

शुक्रवार को मंडावली थाना क्षेत्र में ओवरलोड खनन सामग्री से भरे एक तेज रफ्तार डंपर ने नजीबाबाद से भागूवाला जाने के दौरान साइकिल से अपने घर जा रहे एक युवक को ग्राम मीरमपुर बेगा के सामने कुचल दिया और डंपर चालक साइकिल सवार युवक के ऊपर ही डंपर को छोड़कर मौके से भागने का प्रयास करने लगा जिस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने उसको पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

घटना इतनी भयंकर थी कि साइकिल सवार युवक पूरी तरीके से टायरों के बीच आ गया और डंपर के टायरों में ही फंस गया। मौके पर पहुंची मंडावली पुलिस ने डंपर चालक को थाने पहुंचाने के बाद टायरों में फंसे युवक को निकाला। मृतक साइकिल सवार युवक ग्राम कांठपुर निवासी राम अवतार का 14 वर्षीय पुत्र नीरज बताया जा रहा है। मृतक के परिजनों ने उसकी शिनाख्त उसकी साइकिल और उसके कपड़ों से की है।

मृतक युवक के घर पर आज भंडारे का कार्यक्रम था और उसके घर पर काफी मेहमान भी आए हुए थे, लेकिन यह किसी काम से मंडावली आया था और यहां से वापस अपने घर लौट रहा था। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सड़क पर दौड़ रहे खनन भरे ओवरलोड वाहनों से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसकी वजह से क्षेत्र के लोगों में काफी गुस्सा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img