Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

प्रासंगिक है संत शिरोमणि रविदास के आदर्श: कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन: संत शिरोमणि रविदास जयंती कस्बे में पूरी भक्ति भावना और हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर सभी संत रविदास मंदिरों में हवन-यज्ञ, पूजन एवं भंडारों का आयोजन किया गया। इस अवसर कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसका उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने किया।

शनिवार को संत रविदास मंदिरों में हवन, पूजन, भंडारे के बाद मोहल्ला नबीपुरा व रेती सराय में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने फीता काटकर शोभायात्राओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मोहल्ला रेती सराय में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा को आयोजन समिति की ओर से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का चित्र व शॉल भेट कर सम्मानित किया।

71 5

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के आदर्श आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। उनके आदर्शों पर चलकर समाज मे फैली कुरीतियों व छुआछूत का अंत होगा व राष्ट्र मजबूत होगा। बसपा एमएलसी सुरेश कश्यप ने भी रविदास मंदिरों में पहुंचकर मत्था टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मोहल्ला नबीपुरा स्तिथ रविदास मंदिर में केक भी काटा गया। नगर मोहल्ला नबीपुरा, रेती सराय और शाहविलायत से शोभायात्रा निकाली गई। शुक्रवार की रात मंदिरों में जागरणों का भी आयोजन किया गया। नगर के टंकी चौक, मोहल्ला खेल सहित अनेको स्थानों पर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन संजय कुमार शर्मा, अनमोल गर्ग, मुकेश गौतम, सभासद विनोद सैनी, ऋषिपाल सैनी, जोनी सैनी, रणवीर सिंह, लवी राणा, मोहल्ला नबीपुरा से अनुज कुमार, परवीन कुमार, तीर्थ प्रकाश, आकाश, वीरेंद्र कुमार, नीटू कुमार, अमित बुड्ढा, देसराज, विनोद पत्रकार, अनिल डीलर, जयभगवान, राजेश डीलर, अनिल बर्मन, अंकित गौतम आदि सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।

सतगुरु रविदास के बताए मार्ग का करें अनुसरण: चौहान

कांधला: संत गुरु रविदास जी की 644वीं जयंती के उपलक्ष्य में हरिजन चौपाल मौहल्ला रायजाद्गान से भव्य शोभायात्रा निकाली मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान व विशिष्ठ अतिथि विक्रांत डंगोरिया ने संत रविदा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनका अनुसरण करने का आह्वान किया। जिसके बाद फीता काटकर अतिथियों ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

शोभायात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक संस्थाओं ने स्वागत किया। इस दौरान रणधीर, सतपाल, भुप सिंह, ब्रहमपाल सभासद, अरविंद सभासद, बिजेन्द्र कुमार, सुभाष चंद, एडीओ सुरेन्द्र सिंह, किरणपाल, चन्द्रहास, तेजपाल, जसबीर, सुरेन्द्र कुमार, अनिल कुमार, मा सतबीर, जमनादास, आलोक, दीपक बोहरा, सचिन कुमार, प्रवीण कुमार, गोपी सिंह, सुदेश, शिव कुमार आदि का शोभायात्रा में सहयोग रहा।

ऊन में धूमधाम से मनाई संत रविदास जयंती

ऊन: कस्बा ऊन में रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गई इस अवसर पर गत रात्रि रविदास मंदिर पर जागरण का आयोजन किया गया जागरण को सोनू शामली द्वारा संपन्न कराया गया। शनिवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम पर हवन यज्ञ का कार्यक्रम किया गया हवन-यज्ञ राजेश कुमार द्वारा संपंन कराया गया इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हलवा व कड़ी चावल का प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में सुशील कुमार, अजय, रामपाल, अंकित, नरेश, राकेश, पिंकू, वीरेंद्र आदि शामिल रहे।

संत रविदास जयंती पर दिया भाईचारे का संदेश

गढ़ीपुख्ता: गुरु रविदास जयंती पर गांव गढ़ीअब्दुल्ला खां में हिंदू मुस्लिम भाई चारा का पैगाम दिया गया। गुरु रविदास महाराज की जयंती पर आज जयंत्ी समारोह में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने पुष्प वर्षा कर लोगों का स्वागत किया एवं फल वितरित किए। जिससे गांव में एक भाई चारा की एकता की मिसाल कायम की गई। इस दौरान के मुस्लिम समुदाय से फरहान खान, शबी आजम, इशरत अली, गुड्डू राव, मोबीन राव, सोनू, अफरोज आलम, एजाज अली,खान, अब्बास खान, ओवैस खान, सोनू, इदरीश, नाजिम खान, कल्लू, शाहिद खान, आदि लोग मोजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img