Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

नजीबाबाद क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई शिरोमणि संत रविदास जयंती

  • एसडीएम, सीओ ने ग्रामीण क्षेत्रों में शोभायात्रा को लेकर भ्रमण किया
  • कोतवाल ने पुलिस टीम के साथ नगर में फ्लैग मार्च किया

जनवाणी टीम |

नजीबाबाद: नजीबाबाद के निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में शिरोमणि संत रविदास जयंती बहुत ही धूमधाम व परंपरागत तरीके से मनाई गई। संत रविदास जयंती पर कई ग्रामीण क्षेत्रों में शोभायात्रा व झांकियां निकाली गई। इस मौके पर एसडीएम व सीओ ने क्षेत्र का भृमण किया वहीं कोतवाल ने टीम के साथ नगर में सुरक्षा व शाति व्यवस्था के लिए फ्लैग मार्च किया।

शनिवार को नगर के ग्रामीण क्षेत्रों में संत रविदास जयंती पर झांकियां निकाली गई। ग्रामीण क्षेत्रों धनसीनी कल्हेड़ी,अलीपुरा,शाहपुर उर्फ खैरूल्लापुर ,महावतपुर,कनकपुर, धनौरा,खलीलपुर,साहनपुर आदि क्षेत्रों मे धूमधाम से संत रविदास जयंती मनाई गई। सभी स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।

मंडावली: मंडावली की ग्राम पंचायत मुस्सेपुर में रविदास जयंती का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया गांव मेंअनेक झांकियों और अखाड़े के साथ जुलूस निकाला गया। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह ने कहा कि हम सबको संत गुरु रविदास जी के बताए रास्ते पर चलना चाहिए।

समाज में कोई छोटा बड़ा नहीं होता। बल्कि अपने अच्छे या बुरे किए गए कार्य के आधार पर समाज में व्यक्ति की छवि बनती है। उन्होंने कहा कि हमें संत रविदास के बताए मार्ग पर चलना चाहिए।

76 5

रविदास जयंती के जुलूस के शुभारम्भ से पूर्व रविदास लीला कमेटी मुस्सेपुर के पदाधिकारियों ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिसमें अमित कुमार, प्रदीप कुमार, अश्वनी कुमार, गौतम, डा. अजयवीर सिंह, कामेन्द्र सिंह, एडवोकेट, सुभाष चंद्र, का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

झांकियों का सभीअतिथियों ने फीता काटकर उद्घाटन किया। झांकियों का ग्रामीण क्षेत्र के मुख्य मार्गो से स्मरण कराया गया। इस मौके पर गांव से सभी लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लल्लू सिंह बौद्ध, कृपाल सिंह, रतन सिंह, दलीप सिंह, महिपाल सिंह, पवन कुमार, मदन सिंह, जगपाल सिंह, डॉक्टर अमिचंद बौद्ध, तारा सिंह, रामनाथ सिंह, सीता राम सिंह, घसीटा सिंह बौद्ध, जयपाल सिंह, अमरकांत, आनंद कुमार, जोगराज सिंह का विशेष सहयोग रहा।

लोगों ने भजन कीर्तन करके रविदास को याद किया

नांगल सोती: महान सन्त रविदास की जयंती पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। उनके अनुयायियों ने भजन कीर्तन करके उनको याद किया। इस दौरान भजन के माध्यम से मन चंगा तो कठोती में गंगा का गुणगान कर उनके सादे जीवन पर प्रकाश डाला। । शनिवार को माघ माह की पूर्णिमा पर सन्त शिरोमणि रविदास का 644वां जन्म दिवस बड़ी धूम धाम के साथ मनाया गया।

इस मौके पर रविदास मन्दिर जीतपुर से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा नांगल के विभिन्न मोहल्लों सहित मुख्य बाजार से निकाली गई। अखाड़े में मौजूद खिलाड़ियों ने अनेक करतब दिखाए। उनके अनुयायियों ने सन्त रविदास के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए गुणगान किया कि रविदास ने बिना भेदभाव के प्रेम से रहने पर जोर दिया। उनके उच्च विचारो और शब्दों ने दूर दूर तक ख्याति प्राप्त की।

साधू संत महात्मा और राजा महाराज भी उनकी विद्वता से प्रभावित थे। रविदास सरल ह्रदय और दुनिया के आडम्बर छोड़कर मन की पवित्रता पर बल देते थे। शोभायात्रा में अनिल कुमार नन्दकिशोर रामपाल सिंह पीतम सिंह, मुकेश राजपूत, ओमपाल राजपूत, राजकमल, तेजपाल सिंह, नरपाल सिंह, वीर सिंह, सलेचन्द, ओमपाल सिंह, मुकेश कुमार, जयपाल सिंह, भूरे सिंह, छोटेलाल, बलराम सिंह, सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे। शोभा यात्रा के दौरान पुलिस की अच्छी खासी व्यवस्था थी। कोरोना के चलते इस बार शोभायात्रा में भीड़ काफी कम रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img