Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

पुलिस टीम पर हमला करने के तीन अभियुक्तों को भेजा जेल

  • चोरी के मामले में पुछताछ करने गई पुलिस टीम पर अभियुक्तों ने परिजनों के साथ किया था हमला

जनवाणी संवाददाता |

कोतवाली देहात: कोतवाली देहात में पुलिस टीम पर हमला करने वाले अभियुक्तों को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस टीम अभियुक्तों से जन सेवा केंद्र में हुई चोरी के मामले में पुछताछ करने गई थी।
कोतवाली देहात के गांव पित्तनहेडी निवासी उरूज हैदर पुत्र नवाब हैदर कोतवाली देहात में अपना जन सेवा केंद्र चलाता है। करीब दो सप्ताह पूर्व उसके जन सेवा केंद्र में करीब 13 लाख रुपए की चोरी हो गई थी।

वादी की ओर से रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को कोतवाली देहात के दरोगा पवन कुमार दो आरक्षियों के साथ मोहल्ला सादात निवासी सरताज पुत्र एजाज हैदर को चोरी के मामले में पूछताछ के लिये उसके घर बुलाने गये। सरताज ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया।

जिससे दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिस कर्मियों को उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया गया, जहां से दरोगा को बिजनौर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में तुरंत नवाब पुत्र इब्बनेहसन, सरताज पुत्र एजाज हैदर, हमजा पुत्र परवेज निवासीगण मौहल्ला सादात थाना को पकड़ लिया। पुलिस ने शनिवार को अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उनको जेल भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img