- गजरौला पाईमार में किसान सभा को किसा संबोधित
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: गांव गजरौला पाईमार में मंडल अध्यक्ष जुगनेश कुमार के आवास पर पंचायत राज मंत्री/कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश शासन चौधरी भूपेंद्र सिंह ने किसान बिलो से संबंधित शंकाओं को दूर करते हुए क्षेत्र के सम्मानित किसान बंधुओं को किसान बिलों से होने वाले लाभ से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी है।
शनिवार को गांव गजरौला पाईमार में पहुंचे पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा से किसान हितैषी सरकार रही है। किसानों के हित में किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पशुधन बीमा योजना, द्यमिता विकास योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनाएं आदि अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
आगे भी किसानों के हित में देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री हमेशा से अन्य लाभकारी योजनाएं संचालित कराई जाती रहेंगी। पंचायत राज मंत्री के साथ जिला अध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, जिला संयोजक पंचायत चुनाव महेंद्र धनोरा, जिला महामंत्री भूपेंद्र चौहान, जिला महामंत्री विनय राणा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अवनीश निरवाल, सहकारिता प्रकोष्ठ क्षेत्रीय संयोजक डा. बीरबल सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजीव अग्रवाल, जिला मंत्री तरुण राजपूत, जिला मंत्री बलराज त्यागी, जिला महामंत्री किसान मोर्चा विक्रम खोबे, जिला महामंत्री अवनीश चौहान, मंडल महामंत्री विवेक शर्मा, शिवम चौहान, राकेश चौधरी, हिमांशु राजपूत एवं सम्मानित किसान बंधुओं सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान चौ. छत्रपाल सिंह द्वारा मंत्री जी को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया

