जनवाणी संवाददाता |
अफजलगढ़: गांव प्रेमपुरी में बाबा दीप सिंह सिंह के जन्मदिवस पर समर्पित दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट के प्रतियोगिता फाइनल में मीरीपीरी खालसा नवाबगंज टीम ने फाइनल मुकाबले में जीत दर्जकर ट्राॅफी पर अपना कब्जा जमाया। वहीं कमेटी ने कोतवाल नरेश कुमार शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कबड्डी प्रतियोगिता में कुक शेर पंजाब,खेरीखत्ता अफजलगढ़,सतनामे पंजाब, बाजपुर,शंकरपुरी फिरोजपुर, मेहंदीपुर पंजाब,हरियाणा, उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश की टीमों ने भाग लिया।

कबड्डी प्रतियोगिता में हजारों की तादाद में दर्शकों की भीड़ उमड़ी साथ ही राजनीतिक पार्टियों के वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने कबड्डी प्रतियोगिता में शिरकत की। शुक्रवार को गांव प्रेमपुरी में दो दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था।
शनिवार को सेमीफाइनल का पहला मुकाबला फिरोजपुर पंजाब व मीरीपीरी खालसा नवाबगंज के बीच खेला गया जिसमें मीरीपीरी खालसा नवाबगंज की टीम ने सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह बनाएं तथा दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बाजपुर ने खेरी खत्ता अफजलगढ़ को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की देर शाम तक चले कबड्डी प्रतियोगिता का रोमांचक मुकाबले का फाईनल मैच मीरीपीरी खालसा नवाबगंज व बाजपुर उत्तराखंड के बीच खेला गया।

जिसमें मीरीपीरी खालसा नवाबगंज टीम ने प्रतियोगिता में खेलते हुए 45 अंक बनाए जबकि बाजपुर उत्तराखंड की टीम ने मात्र 32 अंक बना पाई मीरीपीरी खालसा नवाबगंज टीम 13 अंकों से फाईनल मुकाबले में जीत दर्ज कर कबड्डी प्रतियोगिता अपने नाम की। कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1 लाख रुपए नकद व ट्राॅफी उपविजेता टीम को 71 हजार रुपए नकद व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया।
कबड्डी टूर्नामेंट के फाइनल प्रतियोगिता में मैच रैफरी गुरुमुख सिंह,बूटा सिंह तथा रंजीत सिंह ने जबकि कॉमेंटेटर मौहम्मद गोरी तथा गुरू वचन सिंह ने की इस अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजक ने सभी का आभार व्यक्त किया। कमेटी ने कोतवाल नरेश कुमार को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बाबा जग्गा सिंह भूरी वाले,जिला पंचायत सदस्य कपिल कुमार गुर्जर,पूर्व ब्लाक प्रमुख पति मलकीत सिंह, गुरविंदर सिंह चेयरमैन, पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह, जीतू सिंह, संदीप कुमार, जगरूप सिंह, बलकार सिंह, अजविंदर सिंह बिस्ला, कांग्रेस नेता सरदार गुरविंदर सिंह तथा इस्लामुद्दीन कुरैशी आदि मौजूद रहे।

