Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

विनीत भटनागर नए एसपी सिटी अखिलेश नारायण का तबादला

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: डा. अखिलेश नारायण सिंह का फिरोजाबाद तबादला कर दिया गया है। विनीत भटनागर मेरठ के नए एसपी सिटी बनाए गए हैं। इससे पहले वह जनपद सहारनपुर में तैनात रहे हैं। एसपी सिटी के तौर पर डा. अखिलेश नारायण सिंह मेरठ में एक लंबी पारी खेलकर गए हैं।

हालांकि ऐसे कई मौके आए जब उनके तबादले की चर्चा सुनने को मिलीं। पिछले साल एनआरसी कानून के विरोध में हुए फसाद के दौरान उनके कुछ वीडियो भी चर्चा में रहे थे। जहां उन्हें आमतौर पर मिलनसार प्रवृत्ति का अधिकारी माना जाता है।

सत्ताधारी दल भाजपा ही नहीं बल्कि व्यापारी व अन्य दलों के नेताओं से भी उनके संबंध अच्छे थे। योगी सरकार के गृह विभाग से रविवार को जारी हुए अधिकारियों के तबादला सूची में डा. अखिलेश नारायण सिंह को अब फिरोजाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जबकि विनीत भटनागर को सहारनपुर से मेरठ भेजा गया है।

कई थानेदार इधर से उधर, कुछ की लाटरी तो कुछ की विदाई

एसएसपी अजय साहनी ने रविवार देर रात कई थानेदारों व उप निरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया। जिनका गैर जनपद में तबादला हो चुका है, इस तबादला सूची में उनकी जनपद से विदाई तय मानी जा रही है, वहीं दूसरी ओर ऐसे कुछ थाने जिन्हें दारोगा चला रहे थे वहां इंस्पेक्टरों की तैनाती कर दी गयी है। प्रभारी निरीक्षक गंगानगर बिजेन्द्रपाल सिंह की थाना सदर बाजार का चार्ज मिला है।

थाना भावनपुर प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह को टीपीनगर थाना का चार्ज दिया है। पीआरओ निरीक्षक नजीर अली को परतापुर थाना भेजा है। किठौर से निरीक्षक मुकेश कुमार को प्रभारी निरीक्षक बहसूमा बनाया है। नीरज मलिक को भावनपुर भेजा गया है। जबकि संजय शर्मा को खरखौदा की जिम्मेदारी दी है। खरखौदा से प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह को गंगानगर थाना की जिम्मेदारी सौंपी है।

वरिष्ठ उप निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह को लालकुर्ती से प्रभारी सरूरपुर बनाया है। प्रभारी निरीक्षक सरूरपुर ऋषिपाल शर्मा को निरीक्षक अपराध किठौर की जिम्मेदारी दी है। चौकी प्रभारी लावड़ थाना इंचौली उप निरीक्षक अंकित कुमार को थाना प्रभारी इंचौली बनाया है।

गैर जनपद के लिए किए रिलीव

जिन निरीक्षकों व उप निरीक्षकों को तबादला गैर जनपद कर दिया गया हौ रविवार की रात एसएसपी अजय साहनी ने एक आदेश कर उन्हें भी कार्यमुक्त कर दिया है। इनमें एक एक निरीक्षक व 58 उप निरीक्षक शामिल हैं। इनमें उप निरीक्षक विजय गुप्ता थाना टीपीनगर, उप निरीक्षक दिनेश चंद्र प्रभारी थाना सदर बाजार, उप निरीक्षक सतीश कुमार थाना प्रभारी परतापुर, उप निरीक्षक उपेन्द्र मलिक थाना प्रभारी इंचौली व उप निरीक्षक शिवदत्त थाना प्रभारी बहसूमा शामिल हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img