Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

विद्या संस्कार एकेडमी में हुआ पुरस्कार वितरण

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: नगर में नैडू रोड पर स्थित विद्या संस्कार एकेडमी में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में होनहार बच्चों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। अवार्ड पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे।

रविवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री लोकेश प्रजापति द्वारा किया गया।प्रबंधक कुलदीप सैनी बताया कि कार्यक्रम में कोविड 2019-20 के दौरान दसवीं कक्षा के टॉपर आशु सैनी, आरजू, प्रशांत को लैपटॉप व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया, जबकि कक्षा 9 के प्रतिभाशाली बच्चों को सागर सोम द्वारा मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में करोना काल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस प्रेस व व्यापारी तथा स्वास्थ्य विभाग के नुमाइंदों को भी पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में साक्षी, नेहा, सांची, वंश, प्रशांत, मनीषा आदि बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य कविता सैनी, रितु, सविता, हनी, कोशिंदर, ताराचंद, नरेश चौहान आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन शालिनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अनुज सैनी, राजकुमार बड़ागांव, मोहित कृष्ण गोपाल, मनोज पोसवाल, गोविंद गुप्ता, नरेश विश्नोई, गुड्डू आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img