Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

ट्योढ़ी के रामकरण को मिला सऊदी अरब में पुरस्कार

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: क्षेत्र के ट्योढ़ी गांव निवासी एवं अंतराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ रामकरण शर्मा भारत, अमेरिका, जापान और इटली के बाद, डॉ राम करन को सउदी अरब की इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी किंग अब्दुल्ला विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रशंसा और पुरस्कार मिला।

डॉ राम करण को कोविड-19 महामारी के दौरान अपने शोध और प्रतिबद्धता के लिए सऊदी अरब में  सराहना मिली। अपने हालिया शोध के लिए उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले। उनका शोध पूरी दुनिया के लिए मददगार होगा। अपने शोध कार्य से, एंजाइमों से हानिकारक रसायन को हटाने की कोशिश कर रहा है।

उनको वर्ष 2017 में लाल सागर में दो किमी नीचे से बैक्टीरिया लेकर उनसे विशेष एंजाइम निकालने और उस पर शोध करने के लिए भी सऊदी अरब द्वारा अनुसंधान पुरस्कार दिया गया। इस शोध के लिए वर्ष 2018 में उन्हें इटली में सर्वश्रेष्ठ शोध तथा अनुसंधान में रचनात्मकता पुरस्कार दिया गया।

उनके रिसर्च पेपर को पब्लिसिंग इंडस्ट्रीज के सबसे प्रतिष्ठित पब्लिकेशन स्प्रींगर अवार्ड से भी नवाजा गया। 55 देशों के 220 वैज्ञानिक प्रतिभागियों के बीच प्रतिद्वंद्विता में उन्हें यह पुरस्कार मिला। डा. रामकरण शर्मा ट्योढ़ी गांव के प्राइमरी स्कूल से उनकी प्रारंभिक शिक्षा हुई।

आईआईटी दिल्ली से अपनी पढाई पूरी कर डा रामकरण अमेरिका, जर्मनी, जापान और सऊदी अरेबिया के वैज्ञानिकों के साथ प्रदूषण, चिकित्सा, पर्यावरण और दूसरे ग्रहों पर जीवन की खोज पर शोध कर रह हैं।

कठिन परिस्थितियों में भी पाए जाने वाले सूक्ष्मजीवियों पर नासा के साथ काम कर चुके डॉ. करन कहते हैं कि सूक्ष्मजीवियों पर की गई रिसर्च के दूसरे ग्रहों पर जीवन की खोज और उत्पत्ति की स्टडी में काफी अहमियत है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img