Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

किसानों ने एसडीओ को घंटों धूप में बंधक बनाकर बैठाया

  • बिजली की समस्या को लेकर किसानों ने दिया धरना

जनवाणी संवाददाता |

कोतवाली देहात: बिजली की समस्याओं के समाधान को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानू) के कार्यकर्ताओं ने अकबराबाद बिजली घर पर धरना दिया। बिजली घर कोतवाल देहात में भारतीय किसान यूनियन ( भानू) के कार्यकर्ताओं ने एसडीओ विकास कुमार को एक घंटे तक धूप में बैठाया।

किसानों ने एक मांग पत्र एसडीओ विकास कुमार को सौंपा। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू) के जिला अध्यक्ष चौधरी कुलबीर सिंह के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन (भानू) के कार्यकर्ता अकबराबाद व कोतवाली देहात के बिजली घर पर बिजली की समस्याओं को लेकर धरने पर बैठ गए।

 

08 4

किसानों की मांग है कि जर्जर अवस्था में लगे तारों को शीघ्र बदला जाए। बिजली विभाग द्वारा काटे गए किसानों के कनेक्शन को शीघ्र जोड़ा जाए। बिजली में हो रही कटौती को कम किया जाए। किसानों को ट्यूबवेल के लिए बिजली कम से कम 10 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए।

धरना में विनीत कुमार, राजू चेयरमैन, सत्तू सिंह, सोनू कुमार, हेमेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, गौरव कुमार, गुड्डू पंडित, शुभम, बनारसी सिंह, धर्मेंद्र आदि किसान मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img