जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: अरविंदों सोसायटी एवं बेसिक शिक्षा विभाग की सामुहिक पहल में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महेश चंद द्वारा जिले के विभिन्न ब्लाक के 23 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कोरोना काल में जनपद में इनोवेटिव पाठशाला एवं आल्टरनेटिव अकेदमी कलैंडर का उपयोग करते हुए नवाचारों के माध्यम से अपने अपने विद्यालयों में छात्रों का अधिगम स्तर बढ़ाने के लिए उत्कृष्ठ प्रयास करने वाले 23 अध्यापकों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महेश चंद ने डीसी प्रशिक्षण, विवेक बंसल, डीसी निर्माण, सलीम अख्तर बेग को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
हल्दौर से पिंकी अग्रवाल, निधी, सलमा रहमानी, सुहैल बेग, शालू रानी मुथैरजा, अमित त्यागी, पल्लवी त्यागी, शीबा, धामुपर से उदिता सिसौदिया, दीप शिखा, कोतवाली से मिनाक्षी चौधरी, अफजलगढ़ से श्वेता, किरतपुर से इंदु प्रभा चौहान और अन्य को सम्मानित किया गया।

