Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

समाधान दिवस में किसानों की समस्याओं का हुआ निस्तारण

जनवाणी संवाददाता |

अफजलगढ़: ब्लाक अफजलगढ़ स्थित गांव कासमपुरगढ़ी में कृषि कार्यालय पर पीएम किसान समाधान दिवस के अंतिम दिन 41 शिकायत दर्ज कराई जिसमें मौके पर 30 शिकायतों का निस्तारण कराया गया। आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि एडीओ पीपी सुरेंद्र कुमार,जिला सहकारी बैंक प्रबंधक विनय राय ने किसानों की समस्या सुनकर मौके पर ही उनका निस्तारण कराया।

बुधवार को गांव कासमपुरगढ़ी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों की समस्याओं को लेकर पीएम किसान समाधान दिवस के अवसर पर अंतिम दिन किसानों द्वारा 41 शिकायतें दर्ज कराई गई जिसमें 30 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।

इस अवसर पर एडीओएजी बलजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा पीएम किसान समाधान दिवस पर किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया है। किसी भी किसान भाईयों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में कोई समस्या आ रही है तो वो कृषि कार्यालय कासमपुरगढ़ी में पीएम किसान समाधान दिवस पर पहुंचकर उसका निस्तारण कराया।

इस अवसर पर एडीपीपी सुरेंद्र कुमार के अलावा प्रभारी बीज भंडार मुनेश कुमार,पूर्व प्रधान सतेंद्र फौजी,जिला सहकारी बैंक अफजलगढ़ प्रबंधक विनय राय, एटीएम बलकरण सिंह,मौहम्मद आरिफ, नितिन कुमार,लेखपाल गौरव कुमार,जितेन्द्र कुमार, सुधीर कुमार,अभय प्रताप सिंह, ऋषिपाल सिंह,रत्तीराम सिंह, बाबू सिंह तथा फईम अंसारी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img