Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

मोबाइल पर इंस्टॉल करें वोटर हैल्पलाइन ऐप: डीएम

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि जन मानस के दावे और आपत्तियों को प्राप्त करने के लिए डिजीटल प्लेटफार्म पर वोटर हैल्पलाइन मोबाइल एप वेब एप्लिेशन वोटरपोर्टल डॉट ईसीआई गोव इन डॉट एनवीएसपी डॉट इन विकसित किया गया है।

जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने बताया जन मानस के दावे और आपत्तियों एवं शुद्धिकरण को प्राप्त करने के लिए डिजीटल प्लेटफार्म पर वोटर हैल्पलाइन मोबाइल एप वेब एप्लिेशन वोटरपोर्टल डॉट ईसीआई गोव इन डॉट एनवीएसपी डॉट इन विकसित किया गया है।

उन्होंने कहा कि आयोग के द्वारा विकसित विभिन्न डिजीटल प्लेटफॉर्म भली भांतिभिज्ञ होकर तथा अपने स्मार्ट फोन पर वोटर हैल्पलाइन एप इंस्टॉल कर लें। यह बहुउपयोगी एप हैं जिसमें वोटर सर्विस, वोटर एडुकेशन, इलेक्शन केंडीडेट/ पोलिटिकल पार्टीज मी एंड पब्लीकेशन से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध है।

उक्त डिजीटल प्लेटफार्म की जानकारी अपने समस्त कर्मचारियों के पत्र प्राप्ति के 03 दिन के भीतर डिजीटल प्लेटफार्म की जानकारी कार्यालय में नियुक्त कम्प्यूटर आॅपरेटर के माध्यम से सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों को कराकर निम्न प्रारूप पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

15 तक उपलोड करें विदेशी पक्षियों का स्टॉक

प्रभागीय वनाधिकारी शामली वन प्रभाग, नरेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में विदेशी जीवित प्रजातियों के पक्षियों एवं वन्य जीवों के आयात के लिए व्यापारियों को अपने स्टॉक की घोषणा किये जाने के लिए भारत सरकार के परिवेश पोर्टल निर्धारित प्रारूप में विवरण आॅनलाईन अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा यदि 15 मार्च 2021 के पश्चात जनपद में किसी भी व्यापारी द्वारा विदेशी जीवित प्रजातियों के पक्षियों, वन्य जीवों के स्टॉक की घोषणा आॅनलाईन अपलोड नही की जाती है तथा उनके यहां विदेशी जीवित प्रजातियों के पक्षियों एवं वन्य जीवों का स्टॉक पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अािनियम 1972 की सुसंगत धाराओं में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img