Monday, June 29, 2026
- Advertisement -

नशामुक्ति केंद्र संचालक और बीबीए के छात्र को गोली मारी, गंभीर

  • शहर में भीड़-भाड़ भरे इलाके में युवक को मारी तीन गोली

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना/शामली: शामली शहर में भीड़भाड़ भरे रोड पर कनिका कॉम्पलेक्स की गली में एक युवक को तीन गोली मार दी गई। गोली मारने वाला आरोपी भी घायल युवक का दोस्त है और उसी ने फोन कर युवक को बुलाया था। घायल ने आरोपी युवक के साथ अन्य अज्ञात युवकों के घटना में शामिल होने की बात कही।

घायल को शामली सीएचसी से हायर सैंटर रैफर किया गया। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस बल ने घटना की जानकारी की। उधर, गांव पुरमाफी के जंगल में बीबीए का छात्र पांव में गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गया। उसे भी हायर सैंटर रैफर किया गया है।

12 6

शामली के कोतवाली के गांव खेड़ीकरमू निवासी आशु पुत्र प्रदीप गांव में ही स्थित नशामुक्ति केंद्र के संचालकों में साझेदार है और प्रोपर्टी का भी काम करता है। शुक्रवार को आशु के एक दोस्त जो बलवा का निवासी है उसने फोन कर आशु को बुलाया।

आशु उस समय शामली शहर के बड़ा बाजार में था और फोन आने पर वह कनिका काम्पलेक्स में मिलने पहुंचा। आरोप है कि जैसे ही आशु वहां पहुंचा तो उसके दोस्त ने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर आशु के पांव में तीन फायर कर दिए। तीनों गोली आशु के पाव में लगी हैं।

फायरिंग के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। वहीं युवक को गोली मारने की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस ने घायल को शामली सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं एएसपी राजेश श्रीवास्तव, सीओ प्रदीप सिंह समेत कोतवाली पुलिस सीएचसी में पहुंची तथा घायल युवक से जानकारी की। वहीं चिकित्सकों ने घायल आशु को गंभीर हालत में हायर सैंटर रैफर कर दिया।

13 5

एएसपी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि युवक को गोली मारने वाला उसी का दोस्त है जिससे घायल युवक की करीब ढाई साल पुरानी दोस्ती है। दोनों युवकों प्रोपर्टी का काम भी करते हैं। आरोपी युवक के साथियों को घायल नहीं जानता है। पुलिस ने मौके से 32 एमएम बोर के तीन खोखे बरामद करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

उधर, झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव पुरमाफी निवासी बीबीए का छात्र आशीष पुत्र प्रदीप शुक्रवार की सुबह शुगर मिल में गन्ना बोगी तुलवाकर दोपहर में करीब 12 बजे अपने घर वापस लौटा था। परिजनों के बुलाने पर तभी आशीष अपने खेत में पहुंचा गया।

आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और आशीष के पांव में गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगने से आशीष गंभीर घायल हो। सूचना पर आशीष के परिजन पहुंचे और उसे घायल अवस्था में शामली नर्सिंग होम लेकर पहुंचे।

वहीं सूचना पर झिंझाना थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके अलावा पुलिस की एक टीम शामली के नर्सिंग होम में पहुंची जहां से उपचार के बाद आशीष को सरकारी अस्पताल में ले जाकर डाक्टरी कराई जिसके बाद गंभीर हालत में उसे रैफर कर दिया।

वहीं थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ के बाद प्रारंभिक जांच में सामने आया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व आशीष मेरठ यूनिवर्सिटी में बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। जहां पर छात्रों के दो गुटों में विवाद होने पर फायरिंग की घटना हुई थी। जिसमें आशीश भी नामजद है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को हरी झंडी, परिवहन व्यवस्था में बड़े बदलाव तय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने राजधानी के...

CBSE का बड़ा फैसला, 10वीं में नहीं होगी तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा, जानें नई गाइडलाइंस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन...

Supreme Court: राम मंदिर चढ़ावा विवाद, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक स्थगित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि...
spot_imgspot_img