Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

डिप्टी कमिश्नर जीएसटी को अधिवक्ताओं ने बताई समस्याएं

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जिला टैक्स बार एसोसिएशन के दौरान स्टेट जीएसटी विभाग शामली खंड 3 में डिप्टी कमिश्नर का पदभार ग्रहण करने वाले नवनियुक्त डिप्टी कमिश्नर धर्मेन्द्र कुमार का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने जीएसटी से संबंधित समस्याओं पर वार्ता की।

स्टेट जीएसटी विभाग शामली खण्ड 3 में डिप्टी कमिश्नर धर्मेन्द्र कुमार राजभर ने पदभार ग्रहण कर लिया है। शुक्रवार को जिला टैक्स बार एसोसिएशन शामली के अधिवक्ताओं ने डिप्टी कमिश्नर का फूलो का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। अधिवक्ताओं ने जीएसटी में होने वाली समस्याओं को लेकर निस्तारण किए जाने की मांग की।

डिप्टी कमिश्नर ने अधिवक्ताओं से विभाग के साथ सहयोग करते हुए कार्यो को पूरा किए जाने का आहवान किया गया। इस दौरान अंकित जैन एडवोकेट (अध्यक्ष), विक्रांत भार्गव एडवोकेट (महासचिव), अमित शर्मा, विकास शर्मा, अनुज गोयल, मनव्वर हसन, अनिल मित्तल, दिव्या मित्तल, मोहित गुप्ता, सुरेंद्र सैनी, शाहनवाज सिद्दीकी, आयुष गोत्रा, नीरज उपायाय आदि अधिवक्ता शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img