- जिले में आज से 10 मार्च तक चलेगा विशेष जांच अभियान
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: केंद्र एवं प्रदेश सरकार की साक्षा योजना के अंतर्गत खाद्य विभाग द्वारा 6 से 10 मार्च तक खाद्य वस्तुओं की विशेष फूड टेस्टिंग वैन से जांच कराई जाएगी। विशेष वैन निधारित तिथियों में विभिन्न कस्बों में जाकर खाद्य वस्तुओं की जांच करेगी।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अभिहित अधिकारी विनय कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि नि:शुल्क फूड टेस्टिंग वैन बताएगी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जनपद शामली में मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन (फूड सेफ्टी आॅन व्हील) 6 मार्च से 10 मार्च तक विभिन्न स्थानों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करेंगी।
उन्होंने बताया कि 06 मार्च को जलालाबाद एवं थानाभवन, 07 मार्च को नगर पालिका शामली क्षेत्र, 08 मार्च को नगरपालिका कैराना क्षेत्र, 9 मार्च को नगर पालिका कांधला क्षेत्र तथा 10 मार्च को को नगरपालिका शामली में नि:शुल्क खाद्य तथा पेय पदार्थों की जांच की जाएगी।
केन्द्र व प्रदेश सरकार की साक्षा योजना के आधार पर ये वैन प्रत्येक स्थान पर जएगी। खाने पीने की चीजे जैसे मिठाई, बर्फी, पेय पदार्थ आदि तैयार करने वाले दुकानदार अपनी मिठाई आदि को वैन पर लाये, तत्काल उसकी गुणवत्ता की जांच नि:शुल्क की जाएगी।
उसके बाद दुकानदार गुणवत्ता को बढ़ा सकते है। उन्होंने बताया कि मोबाईल वैन एकदम आधुनिक है। जिसके भीतर सैम्पल टेस्टिंग की मशीने लगी हुई है जो तत्काल खाने, पीने के पदार्थों की गुणवत्ता को बताएगी।

