Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

विकास कार्यों में अनियमितता का निरीक्षण करने पर पहुंचे

  • जिला विकास अधिकारी ने विकास कार्यों की पत्रावलियां तलब की

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन: ग्राम पंचायत मोरमाजरा में विकास कार्यो में अनियमितताओं की शिकायत पर जिला विकास अधिकारी ने निरीक्षण करते हुए ग्राम पंचायत सचिव के तथ्यों से नाराज होकर तुरंत पत्रावली सौपने के निर्देश दिए हैं। वहीं इस दौरान ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव पर आरोप लगाए हैं।

थानाभवन क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लापुर मोरमाजरा में विकास कार्यो में भ्रष्टाचार की शिकायत ग्रामीणों ने आला अधिकारियों की थी। सतीश पुत्र सन्तरपाल की शिकायत पर जिलाधिकारी ने टीम गठित कर जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार को मौके पर भेजकर हो रहे विकास कार्यो का निरीक्षण कराया।

निरीक्षण के आदेश दिए थे। जिला विकास अधिकारी ने टीम के साथ शुक्रवार को गांव में पहुंचकर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। वहीं पंचायत सचिव के तथ्यों से नाराज होकर उन्होंने गांव में कराए गए समस्त कार्यो की पत्रावली के साथ कार्यालय पर पहुंचने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने जांच के दौरान ग्राम प्रधान व सचिव पर गंभीर आरोप लगाए। शिकायतकर्ता सतीश कुमार ने बताया कि वह दो तीन वर्षों से जन सूचना के तहत विकास कार्यों का ब्योरा मांग रहा है। लेकिन उसे सूचना उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

उधर, जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि शिकायत कर्ता सतीश कुमार के मौखिक आरोपों को सही मानते हुए ग्राम पंचायत सचिव नीरज जैन को तुरंत कार्यालय में पत्रावली दाखिल के निर्देश दिए गए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...
spot_imgspot_img