Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

किसान ने 10 बीघा गेहूं की फसल ट्रैक्टर से की नष्ट

  • तीन कृषि कानून के विरोध में किसान ने चलाया ट्रैक्टर

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: तीन कृषि कानूनों के विरोध में शामली के एक किसान ने अपनी 10 बीघा गेहूं की खड़ी फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। किसान का कहना था कि आय दोगुणी करने का सपना दिखाने वाली सरकार किसानों को रूला रही है।

शुक्रवार को शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी किसान अमरपाल ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में अपनी 10 बीघा फसल पर ट्रैक्टर चलाकर गेहूं की फसल को नष्ट करने है। सूचना पाकर भारतीय किसान यूनियन के कुछ नेता आसपास के लोग अमरपाल के खेत में पहुंचे और उसको फसल नष्ट करने के लिए रोकने का प्रयास किया। लेकिन, अमरपाल नहीं माना और अपनी 10 बीघा गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया।

अमरपाल का कहना था कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होता किसानों का विरोध जारी रहेगा। अमरपाल का कहना हम दुखी होकर फसल को नष्ट कर रहे हैं तीन बिलों को लेकर हम बहुत दुखी है। महंगाई इस कदर बढ़ गई। डीजल, पेट्रोल गैस के दामों में भारी बढोतरी हो रही है।

महंगाई का बोझ किसान पर ही पड़ता है। किसानों को फसल का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है और गन्ने का पेमेंट नहीं मिल रहा है। किसान ने कहा कि बीजेपी हमने इसलिए वोट दिया था कि हम किसानों की आय दुगनी कर देंगे लेकिन हमारी आए तो उससे भी आधी हो गई। 2022 के चुनाव में भाजपा को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। किसान जगमेर का कहना है कि अपने गुजारे लायक फसल को रख लेंगे। सरकार को बेचने के बजाय फसल को नष्ट कर देंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img