Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

शामली में 2600 के सापेक्ष 1694 ने कराया वैक्सीनेशन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जनपद में सरकारी और निजी अस्पतालों में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटरों पर शुक्रवार को 2600 के सापेक्ष 1694 ने वैक्सीनेशन कराया। इनमें फर्स्ट डोज के लिए 2144 के सापेक्ष 1290 तथा दूसरी डोज के लिए 456 के सापेक्ष 404 ने वैक्सीनेशन कराया।

शुकवार को शामली के जिला संयुक्त अस्पताल, कैराना सीएचसी, ऊन सीएचसी, झिंझाना सीएचसी, चौसाना पीएचसी, गढ़ीपुख्ता पीएचसी, शहरी पीएचसी बनखंडी समेत जनपद के सभी सीएचसी और पीएचसी पर कुल मिलाकर 2600 लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया था।

इनमें प्रथम डोज लेने वाले लाभार्थियों के लिए 2144 का लक्ष्य निर्धारित था, जिसके सापेक्ष 1290 ने वैक्सीनेशन कराया। जबकि दूसरी डोज के लिए 456 का लक्ष्य निर्धारित था, लक्ष्य के सापेक्ष 404 ने वैक्सीनेशन कराया। जनपद में कुल 2600 लक्ष्य के सापेक्ष 1694 ने वैक्सीनेशन कराया। निजी अस्पतालों में 250 रुपये शुल्क लेकर वैक्सीनेशन किया गया।

17 5

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि 08 मार्च 2021 दिन सोमवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में कोरोना संक्रमण से बचने हेतु महिलाओं के लिए कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय शामली, सीएचसी कैराना, सीएचसी शामली तथा सीएचसी थानाभवन में नि:शुल्क विशेष सत्र आयोजित कराया जाएगा।

सत्र पर महिला स्वास्थ्य कर्मी यदि टीकाकरण से वंचित रह गयी हैं तो वे टीका का लाभ ले सकते हैं। आंगनवाडी कार्यकर्ता जिनका टीकाकरण नहीं हुआ वो इन विशेष सत्र पर आई0डी0 प्रूफ के साथ जाकर टीकाकरण करा सकती हैं तथा साथ ही अपने क्षेत्र की 60 वर्ष से अधिक आयु वाली महिलाओं एवं 45 से 59 वर्ष की किसी भी बीमारी से ग्रसित महिलाओं चिकित्सकीय प्रमाण के साथ टीकाकरण लाभ ले सकती हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img